{"_id":"622b37bab929577c410d4631","slug":"bjp-mp-sanghmitra-maurya-speaks-on-sp-leader-swami-prasad-maurya-losing-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपने पिता के चुनाव हारने पर भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने दिया बयान, बोलीं- शायद वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपने पिता के चुनाव हारने पर भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने दिया बयान, बोलीं- शायद वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे
Fri, 11 Mar 2022 05:21 PM IST
ishwar ashish
एएएनआई, लखनऊ
एएएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:21 PM IST
सार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने के कारण उनकी हार हुई है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता के चुनाव हारने पर कहा कि शायद वो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए मैंने कभी उनके लिए प्रचार नहीं किया।
विज्ञापन
योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव के पहले सपा में शामिल हो गए। वह फाजिलनगर से सपा के प्रत्याशी थे पर उन्हें हार मिली।
फाजिलनगर सीट पर 3 मार्च को मतदान होना था। इसके एक दिन पहले संघमित्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपने पिता के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में मैंने वही किया जो एक पुत्री को करना चाहिए था। मैंने इस हमले के लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया है।