{"_id":"66658c9a29463159250adc6c","slug":"bjp-mp-kirtivardhan-singh-will-take-oath-as-minister-of-state-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: केंद्रीय राज्यमंत्री बनेंगे कीर्तिवर्धन सिंह, शाम को लेंगे शपथ, कैबिनेट सेक्रेटरी ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: केंद्रीय राज्यमंत्री बनेंगे कीर्तिवर्धन सिंह, शाम को लेंगे शपथ, कैबिनेट सेक्रेटरी ने भेजा पत्र
Sun, 09 Jun 2024 04:36 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:36 PM IST
सार
कीतिवर्धन सिंह गोंडा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद चुने गये हैं। उन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने पत्र भेजकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने जाने वाले कीतिवर्धन सिंह भी केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे। उन्हें राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी साथ ही शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कीर्तिवर्धन सिंह मनकापुर राजघराने के वारिस हैं। उनके पिता कुंवर आनंद सिंह दिग्गज कांग्रेसी होने के साथ-साथ सांसद भी रहे। बाद में वह समाजवादी पार्टी का हिस्सा हो गये। साल 2012 में राज्य सरकार में कुंवर आनंद सिंह कृषि मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दलितों का रुझान रहा निर्णायक... जितने घाटे में बसपा-BJP, ठीक उतने ही फायदे में सपा-कांग्रेस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पकड़े गए बिजली चोर: ड्रोन देख छत से कटिया हटाने लगी महिला, धार्मिक स्थल में चोरी से चल रहे थे एसी
साल 1991 में रामलहर के दौरान युवा तुर्क व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह से चुनाव में शिकस्त खाने के पांच साल बाद साल 1996 में हुए आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केतकी देवी सिंह ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद कुंवर आनंद सिंह का केंद्रीय राजनीति से मोहभंग हो गया। साल 1998 के मध्यावधि चुनाव में आनंद सिंह ने कीर्तिवर्धन सिंह को राजनीति में उतार दिया।
बतौर सपा उम्मीदवार वह जीते और पहली बार संसद की दहलीज पर पहुंचे। ठीक एक साल बाद 1999 के मध्यावधि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें हरा दिया। साल 2004 के चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और जीते।
साल 2009 में वह बसपा में शामिल हो गये और लोकसभा निर्वाचन में फिर किस्मत आजमाई लेकिन कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा से हार गये। 2014 में मोदी लहर पर सवार होकर संसद पहुंचने के बाद 19 और 24 के चुनाव में भी जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई।