फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Kirtivardhan Singh will take oath as minister of state.

Gonda: केंद्रीय राज्यमंत्री बनेंगे कीर्तिवर्धन सिंह, शाम को लेंगे शपथ, कैबिनेट सेक्रेटरी ने भेजा पत्र

Sun, 09 Jun 2024 04:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

कीतिवर्धन सिंह गोंडा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद चुने गये हैं। उन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने पत्र भेजकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
BJP MP Kirtivardhan Singh will take oath as minister of state.
गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने जाने वाले कीतिवर्धन सिंह भी केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे। उन्हें राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी साथ ही शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कीर्तिवर्धन सिंह मनकापुर राजघराने के वारिस हैं। उनके पिता कुंवर आनंद सिंह दिग्गज कांग्रेसी होने के साथ-साथ सांसद भी रहे। बाद में वह समाजवादी पार्टी का हिस्सा हो गये। साल 2012 में राज्य सरकार में कुंवर आनंद सिंह कृषि मंत्री रह चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दलितों का रुझान रहा निर्णायक... जितने घाटे में बसपा-BJP, ठीक उतने ही फायदे में सपा-कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पकड़े गए बिजली चोर: ड्रोन देख छत से कटिया हटाने लगी महिला, धार्मिक स्थल में चोरी से चल रहे थे एसी


साल 1991 में रामलहर के दौरान युवा तुर्क व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह से चुनाव में शिकस्त खाने के पांच साल बाद साल 1996 में हुए आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केतकी देवी सिंह ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद कुंवर आनंद सिंह का केंद्रीय राजनीति से मोहभंग हो गया। साल 1998 के मध्यावधि चुनाव में आनंद सिंह ने कीर्तिवर्धन सिंह को राजनीति में उतार दिया।

बतौर सपा उम्मीदवार वह जीते और पहली बार संसद की दहलीज पर पहुंचे। ठीक एक साल बाद 1999 के मध्यावधि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें हरा दिया। साल 2004 के चुनाव में  कीर्तिवर्धन सिंह सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और जीते।

साल 2009 में वह बसपा में शामिल हो गये और लोकसभा निर्वाचन में फिर किस्मत आजमाई लेकिन कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा से हार गये। 2014 में मोदी लहर पर सवार होकर संसद पहुंचने के बाद 19 और 24 के चुनाव में भी जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed