फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Brijbhushan Sharan Singh in a programme in Gonda.

Gonda: गाना सुनकर भावुक हो गए भाजपा सांसद बृजभूषण, मंच पर ही रोने लगे, बोले- जिसने मरना सीख लिया...

Sat, 29 Jul 2023 07:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Jul 2023 07:40 PM IST
सार

महाविद्यालय के समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने संबोधन भी किया। जिसमें अयोध्या से आये संत दिनेशाचार्य जी महाराज ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साह बढ़ाया। सांसद के कहने पर संत ने गीत गाते हुए कहा खुश रहो हर खुशी है तुम्हारे लिए, छोड़ दो आंसुओं को हमारे लिए। इस गीत पर सांसद बृजभूषण शरण भावुक हो गये और मंच पर ही रोने लगे।

विज्ञापन
BJP MP Brijbhushan Sharan Singh in a programme in Gonda.
मंच पर मौजूद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा जिले के तरबगंज स्थित विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान एक संत ने 'खुश रहो हर खुशी है तुम्हारे लिए...' गाना गाया। इस दौरान उनके साथ ही सोफे पर बैठे भाजपा सांसद भावुक हो गए और रोने लगे। भाजपा सांसद ने इसके बाद विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। मंच पर भावुक हुए कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण ने मंच पर अपने संबोधन में कहा कि जिसने मरना सीख लिया जीने का अधिकार उसी को है।

विज्ञापन


विज्ञापन


समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने संबोधन किया। जिसमें अयोध्या से आये संत दिनेशाचार्य जी महाराज ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साह बढ़ाया। सांसद के कहने पर संत ने गीत गाते हुए कहा खुश रहो हर खुशी है तुम्हारे लिए, छोड़ दो आंसुओं को हमारे लिए...। इसी गीत पर सांसद बृजभूषण शरण भावुक हो गये और मंच पर ही रोने लगे। इसके बाद उनके पौत्र ने उन्हें हिम्मत बंधाने की कोशिश की। सांसद ने खुद को संभाला और संत दिनेशाचार्य का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तारिक मंसूर यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा, पसमांदा समाज पर फोकस


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: आठ लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा, 80 सीटों पर तैयार होंगे विस्तारक


भाजपा सांसद बोले, क्षेत्रीय दलों की गोद में बैठ गए राहुल गांधी
अपने भाषण में भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की और कहा कि राहुल के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनकी पदयात्रा का कोई असर नहीं हुआ है। राष्ट्रीय दल के नेता होने के बावजूद क्षेत्रीय दलों की गोद में राहुल गांधी बैठ गए हैं। वह बिना उद्देश्य के ही यात्रा कर रहे हैं। उन्हें मैं सलाह दूंगा की तैयारी करके आया करें।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विरोध में विपक्षी दलों के मोर्चे 'इंडिया' पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि देश में तीन बार गठबंधन का प्रयोग हुआ जो सफल नहीं हुआ। इंडिया गठबंधन में तो नेता ही तय नहीं है, इसमें चार लोग प्रधानमंत्री होंगे। इस गठबंधन पर किसी का दबाव या कंट्रोल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में कोई ऐसा नेता नहीं है जो विचारों से सभी को एक कर पाए। यह गठबंधन देश के लिए खतरनाक होगा।
 इससे पूर्व तरबगंज क्षेत्र में स्थित विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेधावियों का उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने के रास्ते बताए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed