फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mp appoints her father as a representative

मोदी की नसीहत को दिखाया ठेंगा, नहीं मानी बात

Sat, 31 May 2014 09:29 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
bjp mp appoints her father as a representative

बाराबंकी से सांसद प्रियंका रावत ने भाजपा के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से अपेक्षा की थी कि अपने किसी नाते-रिश्तेदार व परिवार के लोगों को सहायक, प्रतिनिधि या जनसंपर्क अधिकारी अथवा अन्य किसी रूप में अपने साथ नियुक्त न करें।

इसके मायने व्यापक थे। पर, सांसद रावत ने इस अपेक्षा की अनदेखी करते हुए अपने पिता उत्तम राम को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर डाला।

सांसद के फैसले से क्षुब्ध प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने अब सभी सांसदों को इस सिलसिले में साफ गाइड-लाइन जारी करने का फैसला किया है।

सांसद पीछे हटने को तैयार नहीं

bjp mp appoints her father as a representative

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांसद से भी पूछताछ की बात कही है। बावजूद इसके सांसद अपने फैसले से फिलहाल पीछे हटने को तैयार नहीं दिखती हैं।

उन्हें इसमें कुछ बुराई भी नहीं दिख रही है। उनका तर्क है कि स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुटबाजी के कारण उन्होंने ऐसा किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है, सांसद का यह तर्क कि पार्टी में गुटबाजी के कारण उन्होंने अपने पिता को अपना प्रतिनिधि बनाया, ठीक नहीं है।

यह तर्क भी ठीक नहीं है कि उनके पिता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद से की जाएगी पूछताछ

bjp mp appoints her father as a representative

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  सांसद से पूछताछ की जाएगी। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। गुटबाजी में फंसी पार्टी इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकती।

बाराबंकी में तमाम ऐसे कार्यकर्ता हैं जिनकी संगठन के प्रति निष्ठा और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उनकी प्रतिबद्धता पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती।

अगर सांसद को कार्यकर्ताओं में किसी पर भरोसा नहीं है तो वह परिवार व रिश्तेदार छोड़कर अपनी पसंद के किसी अन्य व्यक्ति को अपने प्रतिनिधि या अन्य किसी रूप में नियुक्त कर सकती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, वह जल्द ही सभी सांसदों को इस सिलसिले में अलग से गाइड लाइन भेजकर प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप आचरण को कहेंगे।

विज्ञापन

सांसद ने दिया तर्क

bjp mp appoints her father as a representative
सांसद प्रियंका का तर्क है कि पार्टी में कार्यकर्ता गुटों में बंटे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अपने पिता को अपना प्रतिनिधि बना दिया। प्रियंका ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि उनके पिता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। इसलिए उन्होंने अपना प्रतिनिधि बनाया।

लोकसभा चुनाव से कुछ कुछ महीने पहले पार्टी की सदस्य बनीं प्रियंका यह नहीं बता सकीं कि उनके पिता भाजपा के सदस्य कब बने थे।

पार्टी के जिला अध्यक्ष शरद अवस्थी ने भी कहा, देखना होगा कि सांसद के पिता भाजपा के सदस्य कब बने हैं। सूत्र बताते हैं कि उत्तम पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं है। उत्तम राम लंबे समय तक सरकारी सेवा में थे। ऐसे में वह पार्टी के पुराने सदस्य हो भी नहीं सकते।

मोदी की भी परवाह नहीं

bjp mp appoints her father as a representative
सांसद को जब यह याद दिलाया गया कि प्रधानमंत्री ने तो किसी नाते-रिश्तेदार व परिवार के सदस्य को इस तरह के पद न देने की अपेक्षा की है।

प्रियंका ने जवाब दिया कि अभी तक उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है। फिर उनके पिता उत्तम राम, पिता बाद में हैं,  पार्टी के कार्यकर्ता और उनके राजनीतिक गुरु पहले हैं।

इसलिए उनकी नियुक्ति पिता के रूप में नहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में की गई है।

जब बाराबंकी के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी खत्म हो जाएगी तो पिता को हटाकर किसी दूसरे को प्रतिनिधि बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed