भाजपा विधायक का वायरल पत्र निकला फर्जी, हजरतगंज थाने में केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा के विधायक देवमणि द्विवेदी का एक पत्र 20 अगस्त को अपर मुख्य सचिव गृह के नाम जारी हुआ। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने पत्र को फर्जी बताया और कहा कि किसी ने गलत तरीके से लेटर पैड हासिल कर यह पत्र जारी किया है। मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वर्तमान में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी का एक पत्र अपर मुख्य सचिव गृह के नाम जारी हुआ। इसमें कई पूर्व मंत्री व जनप्रतिनिधियों के नाम हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों के नाम भी इसमें है। नामों के सामने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की संख्या भी लिखी गई है।
इसकी जानकारी विधायक को हुई तो उन्होंने खंडन किया। वहीं, हजरतगंज थाने में तैनात दरोगा शशिकांत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जारी पत्र में हस्ताक्षर की जगह देवो मणि लिखा है। जबकि विधायक का नाम देवमणि द्विवेदी है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।