{"_id":"5df9f2078ebc3e87b368924b","slug":"bjp-mla-nand-kishor-gurjar-speaks-to-media-and-corruption-in-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले, अफसरों व मंत्रियों की संपत्ति की जांच कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले, अफसरों व मंत्रियों की संपत्ति की जांच कराए सरकार
Wed, 18 Dec 2019 03:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर।
- फोटो : amar ujala
भाजपा सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने से नाराज विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार हैं लेकिन अफसरों व मंत्रियों की पत्नी की संपत्ति की जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अफसर कमीशन लेना अपना जन्म सिद्घ अधिकार समझते हैं। हमारे यहां 18 से 22 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। अधिकारी कहते हैं हम भाजपा सरकार में चार प्रतिशत कम कमीशन लेते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की पत्नियों के एनजीओ की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में माफियाओं का बोलबाला है। मैंने कभी भी किसी अधिकारी से काम नहीं लिया। बेईमानी की जो पुरानी परंपरा चली आ रही है वह बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन