फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA Devmani Dubey infected from Corona Virus.

भाजपा विधायक सहित 20 कोरोना संक्रमित, झलकारी बाई अस्पताल की डॉक्टर भी पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Devmani Dubey infected from Corona Virus.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुल्तानपुर के भाजपा विधायक देवमणि दुबे सहित 20 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए। इनमें झलकारी बाई अस्पताल (डफरिन) की डॉक्टर शामिल है। मरीजों में चार महिलाएं और 16 पुरुष हैं। इसके साथ राजधानी लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 121 हो गई है। इनमें 817 यहीं के हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुल्तानपुर के विधायक देवमणि शुक्रवार को बुखार आने पर गुलिस्ता कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। इसके बाद सिविल अस्पताल की टीम ने उनका सैंपल लिया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उनके परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, अभी किसी में लक्षण नहीं हैं। इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता और रविंद्र गार्डन निवासी अभय सेठ को भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया। झलकारी बाई अस्पताल की डॉक्टर भी संक्रमित निकली। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अस्पताल में दो दिन पहले एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में रहने वाले 11 लोगों की जांच कराई गई थी। इंश्योरेंस कंपनी के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं, जबकि तेलीबाग के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये सभी गुरुवार को पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क वाले हैं। इसी तरह ठाकुरगंज के दो, अलीगंज के तीन, एलडीए कॉलोनी के एक, मकबूलगंज के एक, डालीगंज के एक, इंदिरानगर के एक और गुडंबा के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चार इलाके कंटेनमेंट जोन में बढ़े

स्वास्थ्य विभाग ने चार कंटेनमेंट जोन खत्म करने और चार को बढ़ाने के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें अमरूदिया बाग आलमबाग, भागमऊ कॉलोनी गोमती नगर, डालीगंज, हिमालय एनक्लेव वृंदावन कॉलोनी को केस न मिलने पर कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया। वहीं, संजय गांधी पुरम कुरेशी प्लाजा डालीगंज, हिंद नगर, तेलीबाग और गुलिस्ता कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

3392 परिवारों की स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को इंदिरा नगर के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, कैलाश कुंज, ज्ञान गंगा अपार्टमेंट न्यू हैदराबाद आदि से करीब 3392 परिवारों की स्क्रीनिंग की। सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 410 लोगों के सैंपल लिए गए।
 

सिविल व लोकबंधु अस्पताल में महज तीस मिनट में कोरोना जांच

लोकबंधु व सिविल अस्पताल में भी अब महज आधा घंटे में कोरोना की जांच हो जाएगी और रिपोर्ट भी मिल जाएगी। दोनों अस्पतालों में ट्रूनेट मशीन लगा दी गई है। ट्रॉयल शुरू हो गया है। अस्पताल के प्रभारी का कहना है दो से तीन दिन में जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी।

कोविड अस्पताल होने बाद भी लोकबंधु व सिविल में कोरोना जांच की सुविधा नहीं थी। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों के नमूने केजीएमयू भेजे जाते थे। रिपोर्ट आने तक मरीजाें को आइसोलेशन में रखा जाता था। सिविल व लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि शासन की ओर से ट्रूनेट मशीन दी गई है। जिसे दोनों अस्पताल में इंस्टॉल कर दिया गया है। सिविल को दो और लोकबंधु अस्पताल को एक मशीन मिली है। कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब आधा से 50 मिनट में कोरोना रिपोर्ट आ जाएगी।

11 निजी अस्पतालों की कई यूनिट बंद

कोरोना मरीजों का इलाज किए जाने के बाद शनिवार को 11 निजी अस्पतालों की कई यूनिट को 24 घंटे के लिए बंद कराया गया। इन्हें सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीज के संपर्क में आए डॉक्टरों और स्टॉफ  की सूची बनाई जा रही है। इन सभी के नमूने लेकर जांच होगी।

एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि श्याम निदान क्लीनिक, हनुमंत एंडोसर्जरी सेंटर, सुषमा हॉस्पिटल, डॉ. विवेक अग्रवाल क्लीनिक, डॉ. सीमा क्लीनिक, शेखर हॉस्पिटल, सिप्स, अरोड़ा क्लीनिक चंदननगर, फातिमा हॉस्पिटल, ग्रीन क्रॉस मेडिकल सेंटर और मेदांता अस्पताल की यूनिट बंद की गई हैं। कई अस्पतालों को पहले भी मरीज और कर्मचारी संक्रमित मिलने पर बंद कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed