फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp membership program will be till 20 janaury.

20 जनवरी तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान

Sun, 28 Dec 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
bjp membership program will be till 20 janaury.

भाजपा की सदस्यता को प्रदेश में दो करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य 31 दिसंबर तक न पूरा होते देख पार्टी ने सदस्यता अभियान की समय-सीमा बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी है। पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर रखी गई थी। यह भी फैसला किया गया है कि प्रदेश में 9, 10 व 11 जनवरी को फिर बूथ चलो अभियान चलेगा।

विज्ञापन


सांसद व विधायकों को भी 1 से 8 जनवरी तक क्षेत्रों का भ्रमण करके लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए बनाए गए प्रवासी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों की शनिवार को यहां हुई बैठक में रखे गए आंकड़ों के आधार पर भाजपा ने प्रदेश में अब तक 64 लाख लोगों को सदस्य बना लिया है।
विज्ञापन


पूरे देश में लगभग 2.40 करोड़ लोग भाजपा से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, बैठक में आए प्रवासी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों में भाजपा से जुड़ने की उत्सुकता तो है। पर, खराब मौसम के कारण कई सारे लोग सदस्य बनने के लिए कैंपों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बनी सदस्यता में रोड़ा

bjp membership program will be till 20 janaury.

कई बार भाजपा कार्यकर्ता भी ठंड के चलते लक्ष्य के मुताबिक लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने के लिए समय सीमा में बढ़ोतरी जरूरी है। बैठक में पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने प्रवासी कार्यकर्ताओं की तरफ से उठाई गई समस्या के मद्देनजर सदस्यता अभियान की तारीख में बढ़ोतरी की जरूरत बताई।

तय किया गया कि सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 20 जनवरी तक चलेगा। जो स्थिति होगी उसके अनुसार फिर बैठक होगी और आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने पत्रकारों को बताया प्रदेश में इस समय प्रबुद्ध लोगों की सदस्यता का अभियान चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह का पूरे प्रदेश में प्रवास हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed