भाजपा के 19 जिलों के सदस्यता प्रभारी घोषित
भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने 19 जिलों के और सदस्यता प्रमुखों की नियुक्ति की है। 58 जिलों के सदस्यता प्रमुखों की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि खयालीराम लोधी को रामपुर, आकाश कुमार पाल को मुरादाबाद (जिला), महेंद्र कुमार गुप्ता को मुरादाबाद (नगर), कमल शर्मा को संभल, रामकिशोर चौहान को अमरोहा व प्रमोद चौहान को बिजनौर का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा इंद्रेश त्यागी को सहारनपुर (जिला), भगत सिंह को सहारनपुर महानगर, विजय सैनी को मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र तोमर को शामली, जितेंद्र वर्मा को मेरठ (जिला), गजेंद्र शर्मा को मेरठ महानगर, प्रो. अजीत सिंह को गाजियाबाद (जिला), देवेंद्र अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर, राकेश चौधरी को हापुड़, बृजपाल सिंह चौहान को नोएडा महानगर, राजा रावल को गौतमबुद्धनगर, श्याम सुंदर गर्ग को बागपत व हिमांशु मित्तल को बुलंदशहर का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।
पीलीभीत जिलाध्यक्ष सहित दो बदले
भाजपा के जिला अध्यक्षों का बदलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबू राम निषाद को हटा दिया है। निषाद को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
उनकी जगह रामरतन कुशवाहा को बुंदेलखंड का क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी के साथ पीलीभीत के जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा को हटाकर सुरेश गंगवार को जिलाध्यक्ष नामित किया है। धर्मपाल वर्मा को बरेली क्षेत्र समिति का सदस्य बनाया गया है।
भाजपा में शामिल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को भदोही के आनंद मिश्रा एवं लखनऊ के मोहनलालगंज के रामलाल वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आनंद बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं।