फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP lost in power, gas cylinder prices increased for the second time in 13 days: Akhilesh

सत्ता मद में चूर भाजपा, 13 दिन में दूसरी बार बढ़े गैस सिलेंडर के दाम : अखिलेश

Thu, 17 Dec 2020 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
BJP lost in power, gas cylinder prices increased for the second time in 13 days: Akhilesh
अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सत्तामद में चूर है। उसकी गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था तो चौपट है ही लोग महंगाई, मिलावट और भ्रष्टाचार से भी तंग हैं। मुख्यमंत्री को लगता है कि थोड़े ही दिन बचे हैं, ज्यादा माथापच्ची क्यों करें? जहां जैसा चल रहा है चलने देना है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा राज में 13 दिन में दूसरी बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। सरकार को जनहित में बढ़े दाम वापस लेने चाहिए। कानपुर में सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन करा रहा है। हिंदू वाहिनी के नेता हाथरस में नकली मसाला बनाने के लिए गोबर, भूसे व हानिकारक तेल की मिलावट कर रहे हैं। आगरा में देशी घी की नकली फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी, हड्डियां, पैर और खुर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने अभी तक इन पर एनएसए क्यों नहीं लगाया है ?
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश में जंगलराज है। विपक्षी नेताओं का खुलेआम खून बहाया जा रहा है। सोनभद्र में सपा नेता रामभुवन यादव की हत्या की गई है। बकेवर में तो भाजपा के ही पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह को जब पुलिस की वसूली की खबरें मिलीं तो पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत करने पर मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और दिल्ली में किसान शहादत दे रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अन्नदाता की ही बदनामी में रुचि ले रहे हैं। भाजपा सरकार जुल्म में अंग्रेजों से भी आगे निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed