फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders meeting on Vidhan Parishad election candidates in Lucknow.

विधान परिषद उम्मीदवारों पर भाजपा ने किया मंथन, उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जाना तय

Wed, 13 Jan 2021 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders meeting on Vidhan Parishad election candidates in Lucknow.
- फोटो : पीटीआई

विधान परिषद उम्मीदवारों के नामों को लेकर भाजपा में मनन-मंथन निर्णायक दौर में पहुंच गया है। 12 सीटों के चुनाव के लिए 50 से अधिक दावेदारों के नाम सामने होने के कारण नेतृत्व किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फिर से विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा 14 जनवरी के बाद होने के संकेत हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी की कोर टीम के सदस्यों ने तीन घंटे से ऊपर विचार-विमर्श करके नामों की छंटनी की। लेकिन दावेदारों की सूची काफी बड़ी होने के कारण इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। जहां तक वीआरएस लेने वाले गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा को परिषद भेजे जाने की चर्चाओं का सवाल है तो बैठक में उनके नाम पर भी कोई गंभीर चर्चा होने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

इन नामों पर हुआ मंथन

सूत्रों के अनुसार बैठक में दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह के नामों के अलावा जिन नामों पर गौर किया गया उनमें मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे एक नेता, भाजपा के एक पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, दो वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष, निगम के दो वर्तमान अध्यक्ष, पार्टी के दो प्रदेश उपाध्यक्ष व तीन प्रदेश महामंत्री, तीन प्रदेश मंत्री प्रमुख हैं।

प्रदेश मंत्रियों में एक भाजपा की मीडिया टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि इनके नामों को अभी अंतिम रूप से हरी झंडी नहीं दी गई है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि विधान परिषद भेजे जाने वालों में इस बार भाजपा के क्षेत्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों में कई चेहरे शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed