{"_id":"5fcc8eda8ebc3ecfcf5cb2bd","slug":"bjp-leader-saroj-rani-singh-died-of-corona-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कोरोना से मौत, पति सहित पूरा परिवार था कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कोरोना से मौत, पति सहित पूरा परिवार था कोविड पॉजिटिव
Sun, 06 Dec 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
सरोज रानी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा शहर के सर्कुलर रोड़ निवासी भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह पूरे परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी पत्नी बलरामपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह भी कोरोना पाजिटिव होने पर 28 नवंबर से पीजीआई में भर्ती थीं जिनकी रविवार को मौत हो गई। वहीं, पूर्व सांसद सत्य देव सिंह व उनका एक बेटा पीजीआई में अभी भी भर्ती हैं।
विज्ञापन
सरोज रानी सिंह ने 27 नवंबर को जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई तो उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व उनके बेटे वैभव सिंह ने कोरोना की जांच कराई। दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। दोनों पहले होम आइसोलेट हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद लखनऊ में रह रहे बडे़ बेटे विवेक कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने भी कोरोना की जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। गुड्डू की हालत गंभीर होने पर उन्हें भी पीजीआई में भर्ती कराया गया हालांकि, शनिवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके अलावा सत्यदेव सिंह व बेटे वैभव सिंह भी इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
इसी बीच रविवार को पीजीआई में भर्ती सरोज रानी सिंह की मौत हो गई। फिलहाल विवेक सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। पूर्व जिला पंचायत की मौत से जिले के भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। उनके परिवार के करीबी भाजपा नेता प्रदीप मिश्र ने कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है।