फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leader murder in amethi of uttar pradesh

भाजपा नेता की हत्या पर स्मृति ईरानी ने कहा, हत्यारों को मौत की सजा दिलाकर ही दम लेंगे

Mon, 27 May 2019 05:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
bjp leader murder in amethi of uttar pradesh
अर्थी को कांधा देतीं भाजपा सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

भाजपा नेता व बरौली के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि मैंने आज सुरेंद्र सिंह के परिवार के सामने एक शपथ ली है कि हम गोली मारने वाले और इसका आर्डर देने वाले किसी को शख्श को भी नहीं बख्शेंगे। अगर इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा तो वो भी करेंगे लेकिन हत्यारों को मौत की सजा दिलाकर मानेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बरौली गांव के बाहर बाग में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वारदात की जानकारी मिलने पर स्मृति ईरानी दिल्ली से सीधे अमेठी पहुंची और सुरेंद्र सिंह की अर्थी को खुद कांधा दिया और उनके परिवार को सांत्वना दी।

सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम केजीएमयू लखनऊ में किया गया। जिसके बाद उनका शव अंतिम दर्शन के लिए बरौलिया गांव लाया गया।

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात के बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया। सुरेंद्र जैसे ही बाहर आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में ग्रामीण उन्हें पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।



हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। इलाके में सुरेंद्र का काफी प्रभाव था जिसका लाभ स्मृति ईरानी को मिला। करीबी बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में स्मृति की जीत के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था जिसे कुछ लोग पसंद नहीं करते थे। वह स्मृति ईरानी के काफी करीबी थे।


पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा कि मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जीत के लिए विजय यात्रा निकाली जा रही थी। ये बात कांग्रेस नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।
 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ के केजीएमयू में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। जिसके बाद परिजन शव लेकर अमेठी रवाना हो गए।






सपा में शामिल होने के बाद फिर बने थे भाजपाई

bjp leader murder in amethi of uttar pradesh
पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के चचेरे भाई राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुरेंद्र की हत्या राजनीतिक रंजिश में की गई। इलाके में उनका काफी प्रभाव था।

सुरेंद्र सिंह 2017 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद पर थे लेकिन यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 में नंदमहर में अखिलेश यादव की सभा के बाद सपा में शामिल हो गए लेकिन चुनाव के बाद फिर से भाजपा में वापस आ गए।

सुरेंद्र ने 2005 में पहला पंचायत चुनाव लड़ा था। 2015 में बैकवर्ड के लिए सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपने करीबी राम प्रकाश वर्मा को चुनाव लड़ाया था। वारदात के बाद इलाके में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।

हाईप्रोफाइल मामला होने से जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा अमेठी पहुंच रहे हैं। वहीं, स्मृति ईरानी भी करीब दो बजे पहुंचेंगी।

लखनऊ के केजीएमयू में सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। सुरेंद्र का शव लेने के लिए उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह मौजूद हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

कुछ लोगों को रास नहीं आ रही थी उनकी लोकप्रियता

bjp leader murder in amethi of uttar pradesh
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
सुरेंद्र सिंह के करीबी मुन्ना सिंह ने कहा कि इन चुनाव के बाद राजनीतिक रूप से उनका कद काफी बढ़ गया था। कुछ लोगों को उनकी तरक्की पसंद नहीं आ रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि लोकप्रियता के कारण उनकी हत्या की गई। उन्होंने अपील की कि मामले का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed