फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader joins SP in Lucknow.

गोपाल दास नीरज की बेटी कुन्दनिका सपा में शामिल

Sun, 17 Apr 2016 06:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Apr 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
 BJP leader joins SP in Lucknow.
शिवपाल सिंह यादव व अन्‍य - फोटो : amar ujala

यूपी में विधानसभा चुनाव के बन रहे माहौल के बीच नेताओं का दल बदलना भी शुरू हो गया है। सपा के प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव के समक्ष शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अमरजीत जनसेवक, आगरा में भाजपा पार्षद दल की नेता व मशहूर गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की बेटी कुन्दनिका शर्मा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव परितोष त्रिपाठी ने सपा में शामिल होने की घोषणा की।

विज्ञापन


इस मौके पर मीडिया से मुखातिब शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रमुख विरोधी बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल में अधिकारियों को बेईमान बना दिया। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं। उन्होंने 2017 में संगठन के बल पर 300 सीटें जीतने का दावा किया।
विज्ञापन


सपा सरकार के कामों की जांच कराने संबंधी मायावती की घोषणा पर शिवपाल ने कहा कि हम विकास में भरोसा रखते हैं। वह क्या करती हैं, क्यों करती हैं, सब जानते हैं। 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से हम विकास के एजेंडे पर चल रहे हैं। आज ही अयोध्या में घाटों का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वृंदावन, वाराणसी के घाटों और काशी में वरुणा नदी के लिए काम किया। भाजपा नेताओं ने झाड़ू चलाई लेकिन कहीं सफाई नहीं हुई। नदियां साफ नहीं हुई।

'अफसरों को सुधारने में बहुत वक्त लगा'

 BJP leader joins SP in Lucknow.
शिवपाल सिंह यादव व अन्‍य - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा, मायावती ने अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के अधिकारियों को बेईमान बना दिया। उन्हें सुधारने में बहुत वक्त लगा। पांच साल मुख्यमंत्री रहते उन्होंने किसी दलित या पिछड़े का भला नहीं किया, अपना भला जरूर कर लिया। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

सपा के प्रदेश प्रभारी ने दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में संगठन के बल पर सपा 300 सीटें जीतेगी। इसका आधार जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी होंगे। हम चार साल में एक दिन चैन से नहीं बैठे हैं। हम वादा पूरा करते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने पर कहा, केशव की छवि से सपा को लाभ होगा। सपा को पिछड़ों, दलितों के साथ ही सवर्णों का वोट मिलेगा।

जनसेवक बिंदकी, कुन्दनिका आगरा उत्तरी से प्रत्याशी
शिवपाल ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक को बिंदकी (फतेहपुर) और कुन्दनिका शर्मा को आगरा उत्तरी से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। बिंदकी से सपा ने पहले समरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया था लेकिन 6 अप्रैल को उनका टिकट काट दिया। कुन्दनिका आगरा नगर निगम में 1995 से पार्षद हैं और भाजपा पार्षद दल की नेता भी हैं।

भाजपा नेतृत्व नहीं चाहता यूपी में सरकार बने

 BJP leader joins SP in Lucknow.

कल्याण सिंह सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री रहे अमरजीत जनसेवक ने कहा, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व 2019 में दिल्ली में तो भाजपा की सरकार चाहता है लेकिन यूपी में 2017 में भाजपा की सरकार नहीं चाहता। उसका मकसद यूपी में बसपा को रोकना है। इसीलिए अंबेडकर जयंती पर पखवाड़े भर के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अच्छा काम कर रहे थे लेकिन उन्हें हटाकर खराब छवि वाले केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। पिछड़े वर्ग के नेता के पीछे चलना है तो मुलायम सिंह यादव से बड़ा पिछड़े वर्ग का नेता कौन है।

नीरज की बेटी ने कहा, समाजवाद जरूरी
कुन्दनिका शर्मा ने अपने पिता मशहूर शायर गोपाल दास नीरज के एक शेर के जरिये कहा कि समाजवाद जरूरी है। प्रदेश में सपा सरकार ने साहित्यकारों का जितना सम्मान किया है, उतना कहीं नहीं हुआ। महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन प्रारंभ की। सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने के लिए सपा का मजबूत होना जरूरी है।

छात्रों को आत्महत्या की तरफ ढकेल रहा है भाजपाई मॉडल

 BJP leader joins SP in Lucknow.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा, राजनीति के दो मॉडल देश के सामने हैं। एक मॉडल भाजपा का है जो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छीनना चाहती है, उनसे बोलने की आजादी छीन रही है और आत्महत्या की तरफ धकेल रही है।

यह खतरनाक मॉडल छात्रों का इस्तेमाल करना चाहता है लेकिन उन्हें राजनीति नहीं करने देना चाहता। दूसरा मॉडल समाजवादी है। जो न केवल छात्रसंघों को बहाल करता है, राजनीति के लिए छात्रों को जमीन भी देता है।

पिछड़ों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों को आगे लाने का काम करता है। भाजपा का मॉडल शिक्षा केंद्रों का सांप्रदायीकरण करना चाहता है। हम कैंपस ही नहीं, समाज में भी सांप्रदायिकता नहीं फैलने देंगे।

युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व आजमगढ़ निवासी पारितोष त्रिपाठी ने कहा, सपा ने युवाओं को तरजीह दी है इसलिए कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed