फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader jai prakash singh murdered in Ayodhya.

अयोध्या में दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर हिस्ट्रीशीटर भी मारा गया

Mon, 18 May 2020 08:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 May 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leader jai prakash singh murdered in Ayodhya.
हादसे में मृतक जय प्रकाश सिंह (बायें) व हिस्ट्रीशीटर नन्हा यादव। - फोटो : amar ujala

अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर के धर्मगंज बाजार में सोमवार सुबह साढे़ दस बजे एक पंचायत के दौरान भाजपा सांसद लल्लू सिंह के स्थानीय प्रतिनिधि और ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत में पहले हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान के सीने में गोलियां दाग दीं। एक गोली नान्हू यादव के कनपटी पर भी लगी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे प्रधानी चुनाव में उपविजेता हिस्ट्रीशीटर से चली आ रही रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के धर्मगंज बाजार में स्थित पलिया प्रताप शाह गांव के ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह की दुकान पर पंचायत चल रही थी। इसमें गांव के मजरे गुरुबख्श का पुरवा निवासी स्वामीनाथ पाल व पूरे बहोरी निवासी रमई व सोमई के बीच सड़क के किनारे की जमीन के विवाद पर बातचीत हो रही थी। इसमें पिछले प्रधानी के चुनाव में उपविजेता राम पदारथ उर्फ नान्हू यादव भी मौजूद थे। दोनों पक्षों में कुछ सहमति के बाद ग्राम प्रधान घर चले गये।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद रमई और सोमई ने ग्राम प्रधान को पुन: बुलवाया। ग्राम प्रधान दोबारा मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों को समझाने लगे। इसी बीच हिस्ट्रीशीटर नान्हू यादव अपने बेटे अंकित यादव व कुछ अन्य साथियों के साथ पहुंच गया और ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह के सीने में दो गोली दाग दीं। ग्राम प्रधान ने नान्हू को पकड़ लिया, तभी किसी ने गोली चला दी जो नान्हू यादव की कनपटी पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार गूंज गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आईजी जोन संजीव गुप्त, डीएम अनुज झा, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ मिल्कीपुर आरके राय कई थानों की पुलिस व पीएसी बल लेकर मौके पर पहुंचे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह स्वामीनाथ पाल, रमई व सोमई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चौकी प्रभारी निलंबित, चार सिपाही लाइन हाजिर

इनायतनगर थाने के धर्मगंज बाजार में हुए गोलीकांड में प्रधान व हिस्ट्रीशीटर की मौत के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी एसआई राजेश यादव को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ राजेश मिश्र को चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी ने एसआई राजेश यादव के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने चौकी के चार आरक्षी सुजीत कुमार, आशीष यादव, सुनील कुमार व प्रमोद बाबू को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed