{"_id":"5bff9fcbbdec2241c31d1c2a","slug":"bjp-leader-i-p-singh-alleged-corruption-in-jails-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा- यूपी की जेलों से होती है करोड़ों की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा- यूपी की जेलों से होती है करोड़ों की कमाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिला जेल से कैदियों द्वारा प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता आईपी सिंह ने जेल प्रशासन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट में कहा कि एडीजी जेल चंद्र प्रकाश को यूपी की जेलों से मोटा पैसा जाता है। अगर मेरी बात गलत है तो इनकी संपत्ति की जांच करा ली जाए। आगे जो आयेगा उनकी भी जेब भरी जाएगी। जेलों में करोड़ों रुपये की वसूली बदस्तूर जारी है। कैदियों को टॉर्चर करके धमकाकर दशकों से पैसा वसूला जाता रहा है जो आज भी जारी है।
विज्ञापन
ADG जेल चंद्र प्रकाश को यूपी की जेलों से मोटा पैसा जाता है। अगर मेरी बात गलतहै तो इनकी संपत्ति की जांच करा ली जाय। आगे जो आयेगा उनकी भी जेब भरी जायेगी।जेलों में करोड़ों रु0 की वसूली बदस्तूर जारी है। कैदियों को टॉर्चर करके धमकाकर दशकों से पैसा वसूला जाता रहा है जो आज भी जारी है।
विज्ञापन विज्ञापन— IP Singh (@ipsinghbjp) November 28, 2018
आपको बता दें कि रायबरेली जिला जेल के अंदर कैदियों के असलहों की मौजूदगी में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जेलों में शराब व असलहों की मौजूदगी पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जेल के छह कर्मचारियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिये थे।
वहीं, कुछ और वायरल हुए वीडियो में कैदी अंशू दीक्षित व दलसिंगार ने आरोप लगाया था कि जेलों में बिना सुविधा शुल्क के कोई चीज नहीं मिलती। एक अन्य कैदी अजीत चौबे ने आरोप लगाया था कि रायबरेली जेल में भोजन की गुणवत्ता बहुत खराब है। यहां कैंटीन नहीं, बल्कि होटल चलता है। जिसे लेकर भाजपा नेता आईपी सिंह ने जेल प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।