{"_id":"67764fa3431ea8a97c04ea8b","slug":"bjp-leader-cross-examined-in-defamation-case-filed-against-rahul-gandhi-next-hearing-on-january-10-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में भाजपा नेता से हुई जिरह, अगली सुनवाई 10 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में भाजपा नेता से हुई जिरह, अगली सुनवाई 10 जनवरी को
Thu, 02 Jan 2025 05:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला सुल्तानपुर
अमर उजाला सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दायर केस में बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के वकील से भाजपा नेता की जिरह हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 10 जनवरी नियत की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : X / @RahulGandhi
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बृहस्पतिवार को परिवादी भाजपा नेता से जिरह हुई। जिरह पूरी नहीं होने पर एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने शेष जिरह के लिए 10 जनवरी की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर बंगलुरु में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश' के लिए आगे आए सेवानिवृत्त अधिकारी और शिक्षाविद, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गरीबों के जनधन खातों में धन ही धन, जनधन खातों में सर्वाधिक पैसा पूर्वी यूपी के जिलों में
इसमें राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है। बृहस्पतिवार को परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र से राहुल गांधी के अधिवक्ता ने जिरह की लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पाई। कोर्ट ने शेष जिरह के लिए 10 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन