{"_id":"11eadf38-f058-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"bjp-leader-blames-mayavati-over-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशवाहा बोले, मायावती की भी गिरफ्तारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशवाहा बोले, मायावती की भी गिरफ्तारी हो
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सत्येन्द्र कुशवाहा ने एनआरएचएम घोटाले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि, इतना बड़ा घोटाला तत्कालीन सरकार की मुखिया की जानकारी के बगैर हो गया।
कुशवाहा ने बुंदेलखंड की बदहाली के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कुशवाहा गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
दिसंबर से पहले चुनाव नहीं
एक सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि, दिसंबर से पहले लोकसभा चुनाव की कोई संभावना नहीं है। उसी के आसपास भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा भी संभावित है।
बसपा से निष्कासित सांसद विजय बहादुर को भाजपा में लेने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है।
इसलिए नहीं आजाद हो रहा तोता
कुशवाहा ने कहा कि सीबीआई को केंद्र सरकार आसानी से आजाद करने वाली नहीं है। सीबीआई अगर केंद्र के नियंत्रण से मुक्त हो गई, तो उसके हाथ से विरोधियों को डराने और धमकाने का बड़ा हथियार निकल जाएगा।
विज्ञापन