फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader beats a wine salesman for not giving wine in Barabanki.

बाराबंकी: उधार शराब नहीं देने पर भाजपा नेता ने सेल्समैन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Nov 2020 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Nov 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
BJP leader beats a wine salesman for not giving wine in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाराबंकी जिले के कोठी कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर उधार शराब नहीं देने पर भाजपा नेता ने सेल्समैन की दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता की मां ने भी पुलिस से शिकायत कर सेल्समैन सर छींटाकशी का आरोप लगाने की  शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब नौ बजे भाजपा नेता अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलामंत्री रवि भारती ने कोठी कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सेल्समैन रमेश चंद्र ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता रवि भारती ने उधार शराब मांगी थी जब उसने मना किया तो आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

भाजपा नेता की मां ने लगाया छींटाकशी करने का आरोप

भाजपा नेता रवि भारती की मां लीलावती ने भी पुलिस से शिकायत पर आरोप लगाया है कि उनका घर दुकान से 100 मीटर पहले स्थित है। सेल्समैन रमेश चंद उनके घर की लड़कियों को देखकर छींटाकशी करता था जिस पर विवाद हुआ है।

थानाध्यक्ष रितेश पांडेय का कहना है भाजपा नेता रवि भारती द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की पिटाई की गई थी जिसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed