फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Baba Gorakhnath will take petition back which was against former MLA Awadhesh Prasad.

मिल्कीपुर उपचुनाव: लखनऊ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा नेता, पूर्व विधायक के खिलाफ दाखिल याचिका वापस लेंगे

Wed, 16 Oct 2024 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के खिलाफ दाखिल याचिका को भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ ने वापस लेने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को वह लखनऊ कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
BJP leader Baba Gorakhnath will take petition back which was against former MLA Awadhesh Prasad.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में 10 में से नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या की एक विधानसभा सीट मिल्कीपुर के लिए घोषणा नहीं की गई थी पर अब इस सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ ने इस सीट पर पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के खिलाफ दाखिल की गई याचिका वापस लेंगे। इसके लिए वह लखनऊ हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उनके याचिका लेते ही इस सीट पर भी उपचुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि, इस सीट पर बाकी नौ सीटों के दिन ही मतदान होगा या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा में बड़ा खुलासा: लाइसेंसी बंदूक से मारी थी रामगोपाल को गोली...सीढ़ी के पास पहुंचते टूट पड़े आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Bahraich Violence: हिंसा की आड़ में माहौल बिगाड़ने की रची थी साजिश... बहराइच कांड का पाकिस्तान से कनेक्शन!


बता दें कि अवधेश प्रसाद फैजाबाद सीट से लोकसभा सांसद हैं। वहीं,  इस सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को पार्टी ने सपा से टिकट दिया है। 

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed