{"_id":"5c446b3ebdec2273792f358c","slug":"bjp-leader-apologizes-for-her-comment-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक साधना सिंह ने मायावती पर टिप्पणी के लिए मांगी माफी, कहा- मुझे खेद है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक साधना सिंह ने मायावती पर टिप्पणी के लिए मांगी माफी, कहा- मुझे खेद है
Sun, 20 Jan 2019 06:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए लिखित तौर पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी का अपमान करना नहीं था, बल्कि गेस्ट हाउस कांड में भाजपा ने जो मायावती की मदद की थी उसे याद दिलाना था। अगर मेरे शब्दों से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं खेद प्रकट करती हूं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि साधना सिंह की मायावती पर टिप्पणी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा को घेरा था और कहा था कि भाजपा विधायक द्वारा मायावती जी पर की गई टिप्पणी पार्टी के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। विपक्षी नेताओं के लगातार निंदा करने के बाद भाजपा विधायक साधना सिंह ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
BJP MLA Sadhna Singh on her statement on BSP chief Mayawati: I had no intentions of disrespecting anyone, I express regret if someone was hurt by my words. pic.twitter.com/k4PRoaSpS4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2019
ये था पूरा बयान
विधायक साधना सिंह ने कहा था कि मुझे मायावती न तो नर लगती है न नारी। वह महिलाओं के नाम पर कलंक हैं। गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए साधना सिंह ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ सत्ता के लिए चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया। द्रौपदी ने प्रण किया था कि जब तक दुशासन के लहू से बाल नहीं धोऊंगी तब तक उन्हें बांधूंगी नहीं लेकिन मायावती ने सत्ता के लिए सब कुछ भुलाकर समझौता कर लिया।