फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp kisan morcha protest against akhilesh

दिल्ली में बैठ यूपी की सियासत कर रहे मोदी

Sat, 28 Jun 2014 11:08 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jun 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
bjp kisan morcha protest against akhilesh

मोदी भले ही केंद्र में बैठे हों लेकिन उनकी नजर यूपी पर लगातार बनी हुई है। शायद इसीलिए वह प्रदेश सरकार को चैन की सांस नहीं लेने देना चाहते हैं।

विज्ञापन


जी हां, प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर विधान भवन के सामने प्रदर्शन किया। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर अखिलेश सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


इसके पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी विरोध प्रदर्शन किया था, वहीं बदायूं रेप और मर्डर केस को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा भी प्रदर्शन कर चुकी है। जिससे यह तो साफ है कि भाजपा प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह भी मौजूद रहे।

भाजपा का दावा आक्रोशित हैं किसान

bjp kisan morcha protest against akhilesh

प्रदर्शन के दौरान विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है मगर किसान बदहाल आर्थिक स्थिति से तंग आकर खुदकशी करने को मजबूर है।

सरकार किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज व उपज का मूल्य दिलाने में पूरी तरह से विफल रही है। इससे किसानों में काफी आक्रोश है।

उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से किसानों के लिए गन्ने का बकाया भुगतान, खाद, बिजली, प्राकृतिक आपदा मुआवजा सहित अन्य कई मांगे की।

बेपरवाह है यूपी सरकार

bjp kisan morcha protest against akhilesh
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मोहन ने बताया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर किसान परेशान है मगर सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

दोपहर 12 बजे के करीब भाजपा दफ्तर से विधान भवन घेरने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक लिया। एक घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क पर जाम लग गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरीकेंटिग में करके यातायात शुरू कराया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, केके सिंह, सतपाल यादव, विवेक श्रीवास्तव, ऋषिकेश ओझा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूपी में पैर जमाने की हरसंभव कोशिश

bjp kisan morcha protest against akhilesh

यह तो स्पष्‍ट है कि आम चुनाव में 71 सीटें जीतने के बाद शीर्ष नेतृत्व को यकीन है कि यूपी में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है।

ऐसे में पार्टी विरोध अखिलेश सरकार को लगातार घेर कर जनता की नजर में बने रहना चाहती है।

भाजपा को लंबे समय बाद केंद्र में सत्ता प्राप्त हुई है अतः पार्टी अब यूपी में अपने पैर जमाकर केंद्र में लंबे समय तक बने रहना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed