फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is working against dalit and OBC says ajay kumar lallu.

दलितों-पिछड़ों के खिलाफ काम कर रही है प्रदेश की योगी सरकार : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 20 Oct 2020 10:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP is working against dalit and OBC says ajay kumar lallu.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि योगी सरकार दलितों और पिछड़ों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही योगी सरकार की नाकामियों और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही है।

विज्ञापन


लल्लू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराकर योगी सरकार ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अलोक प्रसाद पर फर्जी मुकदमे लादकर जेल में डालने का काम किया है।
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि आए दिन लोग लोकभवन के आगे आत्मदाह को अभिशप्त हैं, क्योंकि योगी सरकार लोगों को न्याय दिलाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। लल्लू ने कहा कि किसान अपने धान को को बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है और सरकार उनकी तरफ आंख बंद कर बैठी है। तमाम दावों के बाबजूद प्रदेश में अभी भी धान क्रय केंद्र नहीं खुल पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो थोड़े बहुत खुले हैं, वहां नमी के नाम पर भारी कटौती कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

'दलित-पिछड़ा उत्पीड़न को योगी सरकार का प्रत्यक्ष संस्थागत वरदहस्त मिला हुआ है'

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दलित-पिछड़ा उत्पीड़न को योगी सरकार का प्रत्यक्ष संस्थागत वरदहस्त मिला हुआ है। चेयरमैन अलोक प्रसाद की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक ही नहीं, वरन दलित-पिछड़े समाज के उत्पीड़न की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि आत्मदाह की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार और पुलिस से जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार इस पर ध्यान देने के बजाय निर्दोष लोगों को मामलों में फंसा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed