{"_id":"bfcd3ecbe216e21540e9b372b94c922d","slug":"bjp-is-uncomfortable-on-muzaffarnagar-riots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भाजपा में अपराधबोध: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भाजपा में अपराधबोध: सपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने कहा है कि मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भाजपा नेता अपराधबोध से ग्रसित हैं। इसीलिए जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट प्रकाशित होने से पहले ही उन्होंने रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उनकी हरकतें चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत चरितार्थ करती हैं। उन्हें मालूम है कि उनके दंगा भड़काऊ कारनामे की पोल खुल गई है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, आरएसएस और भाजपा अफवाहें फैलाने में माहिर हैं।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री जैसे जिम्मेदार ओहदे पर बैठे डॉ. संजीव बालियान ने तो हद कर दी। उन्होंने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करते हुए वरिष्ठ मंत्री आजम खां के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की है।
विज्ञापन
आयोग की रिपोर्ट देखे बिना ऐसे बयान देना नितांत अलोकतांत्रिक, अवैधानिक व निंदनीय है।
आजम को भाजपा नेताओं से धर्मनिरपेक्ष होने का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। वे दंगों की राजनीति के विरोधी रहे हैं। यही बात भाजपा-संघ को चुभती है और वे उनके खिलाफ जहर उगलते रहते हैं।
विज्ञापन