फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJp is trying to reach voters of postal ballet in UP assembly election 2022.

यूपी चुनाव: पोस्टल बैलेट वाले मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा, हर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 25 Jan 2022 06:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jan 2022 06:15 PM IST
सार

भाजपा ने पोस्टल बैलेट वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए पार्षदों, ग्राम प्रधानों के साथ क्षेत्र के प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 25 से 30 हजार बुजुर्ग मतदाता हैं।

विज्ञापन
BJp is trying to reach voters of postal ballet in UP assembly election 2022.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा पोस्टल बैलेट वाले मतदाताओं को साधने में जुटी है। इसके तहत ही कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित मतदाताओं से संपर्क बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु वाले, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित मतदाताओं को भी पोस्टल बैलेट से मतदान की छूट दी है। प्रदेश में 5 जनवरी को जारी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के आधार पर 80 वर्ष से अधिक आयु के 24,03,296 और 10,64,266 दिव्यांग मतदाता है।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक वाले औसतन 5 से 6 हजार हैं। मौजूदा स्थिति में 95 हजार से अधिक संक्रमित वोटर हैं। इनका वोट पाने के लिए पार्टी ने बूथ अध्यक्ष के साथ स्थानीय पार्षद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं क्षेत्र में पार्टी के प्रभावशाली नेताओं से भी मदद ली जाएगी। पार्टी का मानना है कि यह मतदाता वोट प्रतिशत बढ़ाने में निर्णायक साबित हो सकते हैं। इसलिए कार्यकर्ता पोस्टल बैलेट जारी कराने से लेकर उनका गुप्त मतदान कराकर पोस्ट कराने तक में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 व 2019 में पोस्टल बैलेट में जीती थी भाजपा
विधानसभा 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में कर्मचारियों-अधिकारियों, सैनिकों, अद्धसैनिक बलों के जवानों से मिले पोस्टल बैलेट में 70 फीसदी से अधिक वोट भाजपा को मिले थे। 2022 में भी भाजपा ने जीत के इस अंतर को बरकरार रखने के लिए रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed