फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is telling alie on every issue says Akhilesh Yadav.

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले- सरकार की गिरती साख से दूसरे रास्ते तलाश रहे हैं भाजपा विधायक

Tue, 14 Sep 2021 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Sep 2021 10:20 AM IST
सार

अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा हर मुद्दे पर झूठ बोल रही है। सरकार की साख खत्म हो गई है। यही कारण है कि कई विधायकों को अब जनता से बचने के लिए दूसरा रास्ता तलाशना पड़ रहा है।

 

विज्ञापन
BJP is telling alie on every issue says Akhilesh Yadav.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा हर बात में झूठ बोल रही है। इसकी वजह से भाजपा को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर में सांसद व सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी यूपी में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर ही है। वर्ष 2022 में बनने वाली सपा की सरकार जनता को राहत देगी। भाजपा शासन में अवरुद्ध कार्यों को फिर से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवाएं, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। साथ ही कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी और आय दोगुनी करने के झांसे दिए, पर उसे मिला कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल निवास देखे बिना लादा गया था, जनता उस बोझ को हटा देगी

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनसे हार का डर होता है, लोग अक्सर बदहवासी में उनका नाम लेते रहते हैं। जिनको यूपी में मूल निवास देखे बिना लादा गया था, जनता उस बोझ को हटा देगी। हो सकता है कि कल ही दिल्ली वाले इनकी बर्खास्तगी या बदली की खबर लेकर आ जाए। देखना यह है कि इन्हें पहले कौन हटाता है, इनके अपने या जनता। अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed