किसान की आत्महत्या के लिए भाजपा दोषी: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन में शामिल बिलासपुर के पसियापुरा निवासी बाबा कश्मीर सिंह (75) की आत्महत्या के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि किसान अपने भविष्य को बचाने के लिए अपनी जान दे रहा है लेकिन भाजपा सरकार बेतुके तर्कों व झूठे तथ्यों से काले कृषि-कानून उन पर थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों की मृत्यु के लिए भाजपा दोषी है।
किसान आंदोलन में ग़ाज़ीपुर बार्डर पर वयोवृद्ध किसान की आत्महत्या की ख़बर बेहद दुखद है. श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 3, 2021
किसान अपने भविष्य को बचाने के लिए अपनी जान दे रहा है लेकिन भाजपा सरकार बेतुके तर्कों व झूठे तथ्यों से काले कृषि-क़ानून थोपना चाहती है.
किसानों की मृत्यु के लिए भाजपा दोषी है.
बाबा कश्मीर सिंह की आत्महत्या करने की खबर से लखनऊ से लेकर रामपुर तक अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। सरकार को यह चिंता सता रही थी कि कश्मीर सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर किसानों का आंदोलन कहीं और उग्र रूप में धारण न कर ले। बाबा कश्मीर सिंह ने अपनी अंतिम इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पोते के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए लेकिन सरकार ने उनकी इच्छा भी पूरी नहीं की।
गाजियाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही उनके शव को कड़ी सुरक्षा में रामपुर के लिए रवाना कर दिया। रामपुर लाकर उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में भी पुलिस तैनात रही। इसके बाद उनके शव को पुलिस की सुरक्षा में उनके गांव पसियापुर भेज दिया गया।