{"_id":"846257625cbbcf759297c6b2c5191553","slug":"bjp-is-raising-useless-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल्पनिक मुद्दों को हवा दे रही है भाजपाः कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल्पनिक मुद्दों को हवा दे रही है भाजपाः कांग्रेस
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन खुर्शीद अहमद सैय्यद ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की जो समस्याएं हैं उनसे ध्यान हटाने के लिए काल्पनिक मुद्दों को तूल दे रही है जिसका कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
खुर्शीद अहमद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लव जेहाद पूरी तरह से भाजपा की साजिश का नतीजा है।
उत्तर प्रदेश में दो राजनीतिक दल हैं इनमें एक हिंदुओं को डराकर वोट लेता है तो दूसरा मुसलमानों को डराकर वोट लेता है।
गौरतलब है कि भाजपा ने कई बार सार्वजनिक मंचों से लव जेहाद का मुद्दा उठाया है। हालांकि भाजपा आलाकमान ने इस मसले पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।
अमित शाह ने इस मामले पर उल्टा मीडिया पर ही आरोप जड़ दिया कि इस शब्द को मीडिया ने ईजाद किया है।