फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp is insulting to voters says sp

'अटल के जाने के बाद ही बिखर गया था एनडीए'

Fri, 16 May 2014 01:42 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
bjp is insulting to voters says sp

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर खुलकर हमला बोलने वाली सपा ने एनडीए सरकार की संभावना से ही इन्कार कर दिया और भाजपा पर अलोकतांत्रिक आरोप मढ़ दिए।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आए नही, केंद्र सरकार में मंत्रियों के विभाग भी बंटने लगे हैं।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सांसदों का चुनाव हुआ नहीं और प्रधानमंत्री पहले ही चुन लिया गया। इस हास्यास्पद स्थिति के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

उसका लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ यह खिलवाड़ निंदनीय है।

भाजपा ने पैदा किया भ्रम

bjp is insulting to voters says sp

चौधरी ने कहा कि विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये की फिजूलखर्ची से हुए कथित सर्वेक्षणों और भाजपा की ओर से सपा के बारे में जो भ्रम पैदा किया जा रहा है, वह कल परिणाम आने के साथ स्पष्ट हो जाएगा।

मुलायम सिंह यादव ने तीसरे मोर्चे का जो विकल्प दिया है, वह एक बड़ी हकीकत है। भाजपा खुद जानती है कि उसके पास केंद्र में बहुमत का आंकड़ा नहीं हैं फिर भी जिस एनडीए का राग अलापा जा रहा है वह तो अब अस्तित्व में ही नहीं है।

एनडीए तो अटल जी की सरकार जाते ही बिखर गया था। भाजपाई हवा में बातें करना छोड़ें। निर्वाचन आयोग को बहुत ही सतर्कता के साथ मतगणना पर निगाह रखनी होगी कि कहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही कमजोर करने की साजिश सफल न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के सर्वे का हवाला दे रही सपा

bjp is insulting to voters says sp

समाजवादी पार्टी ने एग्जिट पोल को नकारते हुए खुद सर्वे करवाया था। जिसमें पार्टी को बड़ी सफलता मिलते हुए ‌दिखाया गया। सर्वे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

सपा द्वारा खुद ही कराए गए सर्वे में सपा को 38 सीटें मिल रही है, जबकि भाजपा को 25 सीटों पर ही सिमटते हुए दिखाया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम को लेकर अभी तक जो भी ‌एग्जिट पोल आ रहे हैं उसमें सपा को प्रदेश में अधिकत 17 सीटें ही मिल रही हैं।

विज्ञापन

चैनलों के एग्जिट पोल

bjp is insulting to voters says sp

अलग अलग चैनलों के आ रहे एग्जिट पोल में सपा को अधिकतम 17 सीटें मिलते ही दिखाया गया है।

आज तक के एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में सपा को 12 तो भाजपा को 47-55 सीटें, एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार सपा को 12 और भाजपा को 46 सीटें, इंडिया टीवी के एग्जिट पोल कहते हैं कि प्रदेश में सपा को 11 और भाजपा को 54 सीटें मिलेंगी।

वहीं सीएनएन-आईबीएन के अनुसार सपा 13 से 17 और भाजपा को 45 से 53 सीटें मिलेंगी वहीं न्यूज नेशन के अनुसार प्रदेश में सपा को 12 से 14 और भाजपा 46 से 52 सीटें मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed