फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is doing everything to get power says Akhilesh Yadav.

सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी करने को तैयार, खुल रहीं घोटालों की परतें: अखिलेश यादव

Mon, 25 Nov 2019 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
BJP is doing everything to get power says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में घोटालों की एक के बाद एक परत खुलती जा रही है। आजादी के आंदोलन के साथ जो मूल्य स्थापित किए गए थे, भाजपा उनको तिलांजलि दे रही है। सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी करने को तैयार है। लोकतंत्र में लोकलाज का महत्व होता है, लेकिन भाजपा को इससे भी परहेज नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने जारी बयान में कहा कि हजारों बिजली कर्मियों के पीएफ घोटाले की जांच में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती, ग्राम पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट आवंटन में धांधली, होमगार्डों के वेतन घोटाले और पीएसी में सिपाही भर्ती के मेडिकल टेस्ट में गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


लोकसभा में बताया गया है कि यूपी में 31 अक्तूबर तक खाद्य वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के 328 मामले सामने आए हैं। ये मामले सिर्फ बानगी हैं। इंतजार करिए भाजपा राज में हर विभाग में घपले ही घपले सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, विडंबना है कि ढाई साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी भाजपा सरकार प्रदेश में विकास की एक ईंट नहीं रख सकी है। गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा बड़ा झूठ साबित हो चुका है। भाजपा एक यूनिट उत्पादन का भी दावा नहीं कर सकती है। गरीब एससी/एसटी छात्रों को पढ़ाई से वंचित करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में उनके निशुल्क प्रवेश की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। दवा-पढ़ाई दोनों महंगी हो रही है।

उद्घाटन का नाम बदलकर शुभारंभ किया

अखिलेश ने कहा, सच तो यह है कि सपा के कामों का श्रेय लेने के लिए जनता के बीच भाजपा ने उद्घाटन का नाम बदल कर शुभारंभ कर दिया है। भाजपा भूले नहीं कि काम न करना पाप है तो अपनी अकर्मण्यता पर पर्दा डालना महापाप। जनता से जो वादे किए थे उनको न निभाना भी भ्रष्टाचार है।

उन्होंने कहा, भाजपा बड़ी कुर्बानियों से मिली आजादी को निरर्थक बनाने के षड्यंत्र में जुटी हुई हैं। उन्होंने आजादी के आंदोलन के साथ जो मूल्य स्थापित किए गए थे उनको तिलांजलि दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed