{"_id":"62b04c464a43dd53141ad60c","slug":"bjp-is-doing-corruption-free-development-says-deputy-cm-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: उपमुख्यमंत्री केशव बोले- सपा सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे, हम हर गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: उपमुख्यमंत्री केशव बोले- सपा सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे, हम हर गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाएंगे
Mon, 20 Jun 2022 04:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jun 2022 04:00 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंबेडकरनगर में अमृत योजना के एक कार्यक्रम में लोकार्पण कर कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त विकास हो रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बन्दीपुर में अमृत सरोवर योजना का लोकार्पण करने के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। प्रारंभ में हमारे पुरखे भी तालाब और कुएं को खोदकर जल की समस्या से लोगों को निजात दिलाते थे।
विज्ञापन
हमने अपने निजी स्वार्थ में तालाबों का अस्तित्व मिटा दिया। नदी भूमि को भी कब्जा कर उसके अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। फलस्वरूप गर्मी के दिनों में वाटर लेवल डाउन हो जाता है। पीने का पानी नलों में नहीं मिल पाता है। ट्यूबल में भी पानी नहीं आता।
विज्ञापन
पहले इतने पेड़ होते थे कि उनसे मिलने वाले फलों को हम रिश्तेदारों को स्वागत में बुलाकर खिलाते थे। पेड़ों से कटने से वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। पहले योजनाएं कमीशन की भेंट चढ़ जाती थीं। समाजवादी पार्टी की सरकार में कब्रिस्तान बनाए जाते थे हम हर गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाएंगे। हम बेईमानी नहीं होने देंगे। भ्रष्टाचारियों को कठोर दंड देंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय व शादी अनुदान के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया।