फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP increased votes by 1 crore... FIR should be filed ", Akhilesh Yadav made serious allegations

UP: "भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाए... नकली वोट बनाने वालों पर एफआईआर हो", अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 08 Jan 2026 02:53 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jan 2026 02:53 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने एक करोड़ नकली वोट बढ़वाए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब एसआईआर से भाजपा वाले खुद परेशान हैं।

विज्ञापन
BJP increased votes by 1 crore... FIR should be filed ", Akhilesh Yadav made serious allegations
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक जिस एसआईआर से पूरा देश परेशान था अब उससे भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,  "वोट बढ़ाने का बीजेपी के लोग दवाब बनाएंगे क्योंकि उनका वोट कट गया है। उन्होंने फर्जी वोट बनाए थे। इसका मतलब फर्जी वोट डाले गए हैं और सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के बूथों पर निकले हैं। जिस एसआईआर से ये पूरे देश को परेशान कर रहे थे मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं आज एसआईआर से बीजेपी परेशान है और इसलिए गुपचुप बैठक कर रहे हैं...इन लोगों ने 1 करोड़ वोट बढ़वाया है...अब तो सवाल उन पर खड़े हो गए हैं...जो नकली वोट बना रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: एक-एक अभ्यर्थी से 35-35 लाख रुपये में की थी डील, कई अधिकारी भी जांच के दायरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में अभी भी तीन करोड़ 62 लाख पात्र लोगों का मतदाता बनना बाकी, आयोग ने एक करोड़ मतदाता बढ़ाने का रखा लक्ष्य  




6 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर उठ रही आपत्तियों और शिकायतों का प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दे रहे हैं। वे लिखते हैं कि एसआइआर का अभी केवल प्रारंभिक चरण पूरा हुआ है। 6 मार्च को जारी अंतिम मतदाता सूची ही निर्णायक होगी।

सीईओ ने एक्स पर कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम होना या न होना निर्णायक नहीं है। असली महत्व अंतिम मतदाता सूची का है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि यदि नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में नहीं दिख रहा है तो फार्म-6 भरकर इसमें जुड़वा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम पुराने पते से हट चुका है और नए पते पर अभी जोड़ा नहीं गया है, तो इसे दोनों जगह से नाम हटना नहीं माना जाना चाहिए। वह सीधे फॉर्म-6 भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed