फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP has a tradition of worshiping Bharat mata says UP BJP Chief Swatantra dev Singh.

सियासी बयानबाजी: कांग्रेस में 'सोनिया माता' जबकि भाजपा में 'भारत माता' को पूजने की परंपरा

Thu, 10 Jun 2021 03:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jun 2021 03:56 PM IST
सार

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद जारी बयानबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।

विज्ञापन
BJP has a tradition of worshiping Bharat mata says UP BJP Chief Swatantra dev Singh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। स्वतंत्र देव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ को पूजने की परंपरा है। जबकि भाजपा में ‘भारत माता’ को पूजने की परंपरा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी कारण आज लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ते जा रहे है। बता दें कि जितिन प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली।

बता दें कि जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। जितिन प्रसाद को पार्टी ने सांसद बनाया और सरकार होने पर मंत्री पद भी दिया। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल जैसे राज्य का प्रभारी बनाया गया। इससे ज्यादा उन्हें क्या दिया जा सकता था। इसका महत्व उन्हें कुछ समय भाजपा में रहने के बाद पता चलेगा।

वहीं, भाजपा में शामिल होने पर जितिन ने कहा कि देश में आज अगर कोई पार्टी संस्थागत तरीके से काम कर रही, देश में सही मायनों में कोई राष्ट्रहित से जुड़ा दल है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है।


47 वर्षीय जितिन ने 2004 में शाहजहांपुर से लोकसभा जीता था और उन्हें यूपीए सरकार में इस्पात राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने 2009 में धौरहरा सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने यूपीए सरकार में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन और राजमार्ग और मानव, संसाधन विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया था लेकिन पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed