फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP government plans to manage abandon animals if come to power.

यूपी: भाजपा सरकार बनी तो छुट्टा जानवरों की समस्या का होगा स्थायी समाधान, ये है पूरा प्लान

Mon, 07 Mar 2022 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Mar 2022 01:21 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बने छुट्टा जानवरों की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए भाजपा योजना पर काम कर रही है। भाजपा की तैयारी गोवंश संरक्षण कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने की है।

विज्ञापन
BJP government plans to manage abandon animals if come to power.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर छुट्टा जानवरों की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता से करने की तैयारी है। सरकार और संगठन ने इस समस्या के समाधान के लिए छुट्टा गोवंश को ऊर्जा और प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अवैध बूचड़खानों को बंद कराया गया था। इससे छुट्टा गोवंश की समस्या पैदा हो गई। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी सरकार और संगठन के खिलाफ छुट्टा जानवर ही सबसे बड़ा मुद्दा था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुनावी सभाओं में इस समस्या को स्वीकार करते हुए इसे रोजगार से जोड़ने की बात कही। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीते शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आने वाले समय में गोवंश संरक्षण के कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने की योजना है। इसे ऊर्जा और प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए हर जिले में गोआश्रय स्थल खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए लागू तीन योजनाओं के जरिए 9 लाख गोवंश का संरक्षण भी किया। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में छुट्टा जानवरों का मुद्दा भाजपा के गले की फांस न बने इसके लिए अभी से योजना बनाने की तैयारी है।


सरकार और संगठन ने गोवंश के गोबर को ऊर्जा और प्राकृतिक खेती से जोड़ने के साथ गोमूत्र, दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने की योजना पर मंथन शुरू किया है। प्रत्येक ब्लॉक में गोबर से ऊर्जा और उसके प्राकृतिक खेती में उपयोग के लिए प्लांट स्थापित करने की योजना है। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी सरकार के साथ बड़ी भूमिका निभाएगा। योजना है कि प्रदेश में सरकार बनने पर एक साल में इस समस्या को पूरी तरह समाप्त कर गोवंश को रोजगार से जोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed