फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP government celebrating farmers' destruction: Akhilesh

किसानों की तबाही का जश्न मना रही भाजपा सरकार : अखिलेश

Mon, 11 Jan 2021 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government celebrating farmers' destruction: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की तबाही का जश्न मना रही है। जबकि भाजपा सरकार ने छह साल में किसानों को फूटी कौड़ी का लाभ नहीं पहुंचाया। भाजपा ने एमएसपी देना तो दूर, किसानों की जमा पूंजी को भी लूटने का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि धान की लूट सरेआम हो रही है। धान खरीद में धांधली से तंग होकर एक और किसान के आत्महत्या का प्रयास प्रशासन के निर्मम रवैये को साबित करता है। उधर, अयोध्या में मसौधा और रौजागांव चीनी मिलों पर किसानों का 50.38 करोड़ रुपया बकाया है। गोंडा की बजाज चीनी मिल पर किसानों का पिछले वर्ष का 146 करोड़ रुपये बकाया है। इस तरह प्रदेश भर में आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा गन्ना किसानों का मिलों पर बकाया है। 14 दिनों में बकाया भुगतान ब्याज सहित देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार को भुगतान करने में क्यों देरी हो रही है, इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई की मार ने अलग से किसान की कमर तोड़ दी है। इतने पर भी दावा कि भाजपा किसानों की हितैषी है। भाजपा का यह झूठ सीधे अन्नदाता का अपमान है। किसान अपना भविष्य बचाने के लिए जान दे रहा है। भाजपा काले कृषि कानून थोपना चाहती है। जनता भी अब किसानों की मांगों के समर्थन में खड़ी हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा किसानों के समर्थन में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। भाजपा सरकार ने इन शांतिपूर्ण कार्यक्रमों को भी डराने-धमकाने की कोशिश की। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन के नतीजे अच्छे नहीं होते हैं। अब किसान व नौजवान मिलकर शोषण और दमनकारी भाजपा को करारा जवाब देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed