{"_id":"d7c4bdd04f00993b3b0550ec4e0e716a","slug":"bjp-exposes-sp-on-development-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने खोली अखिलेश के विकास के दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने खोली अखिलेश के विकास के दावों की पोल
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि विकास के दावों के बीच जब बजट ही नहीं खर्च हो रहा तो प्रदेश का विकास कैसा।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, लगातार दो वर्षों से बजट न खर्च पाने वाली अखिलेश सरकर का इस बार भी हाल वैसा ही है।
चालू वित्त वर्ष में भी सरकार विकास के लिए आंवटित धन को खर्च करने के प्रति गंभीर नहीं है। कई योजनाओं के क्रियान्वयन की आशा में जनता इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के विभाग आवास विकास में आंवटित बजट 1238.22 करोड़ रुपये में से 138.17 करोड़ ही खर्च हो सके हैं।
गन्ना विकास विभाग के बजट का खर्च शून्य है। उद्योग विकास में बजट की धनराशि का महज छह फीसदी खर्च हो पाया है।