उन्नाव कांड: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, निलंबित थे और अब भी हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बयान दिया कि सेंगर पहले से ही पार्टी से निलंबित थे। वह अब भी निलंबित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच चल रही है।
UP BJP Chief Swatantra Dev Singh on Unnao rape case accused Kuldeep Singh Sengar: He was suspended from the party and will stay suspended. CBI inquiry in the case is underway. pic.twitter.com/QxZrCygM7E
— ANI UP (@ANINewsUP) July 30, 2019विज्ञापन
वहीं, रेप पीड़िता का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केजीएमयू पहुंच कर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सेंगर उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक था।
पीड़िता के परिजनों से मिले अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के परिजनों से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। वहीं, सपा की तरफ से दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को 16 लाख रुपये की मदद दी गई है।
सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये और घायल वकील के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा एक लाख रुपये पार्टी फंड से दिया गया है। परिजनों को सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल मधु गुप्ता, जूही सिंह, जरीना उस्मानी व आईपी सिंह ने चेक सौंपा।
पीड़िता के परिजनों से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने परिवार की दुर्दशा के लिए प्रदेश की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है, लेकिन अपराध बढ़ते ही चले जा रहे हैं। पीड़िता के पिता को मार दिया गया। उसके चाचा को जेल में डाल दिया गया, लेकिन सरकार विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पुलिस वही करती है जो सरकार कहती है
उन्होंने कहा कि जेल में हत्याएं हो रही हैं। जेलों में अपराधी क्या कर रहे हैं। इसकी खबरें लगातार मीडिया में आती रहती हैं। इन सबके लिए पुलिस जिम्मेदार है और पुलिस वही कर रही है जो सरकार कहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने संसद में मांग की है कि एक सिटिंग जज से मामले की जांच करवाई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।