{"_id":"607070140a243b3ba47ac515","slug":"bjp-expelled-former-mla-satish-jataria-for-contesting-against-party-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा ने पूर्व विधायक सतीश जतारिया को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा ने पूर्व विधायक सतीश जतारिया को किया निष्कासित
Fri, 09 Apr 2021 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Apr 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 भरोसा से भाजपा उम्मीदवार पवन गौतम के सामने बगावत कर चुनाव लड़ रहे झांसी के पूर्व विधायक सतीश जतरिया को पार्टी ने छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश में सभी 98 जिलाध्यक्षों से जिला पंचायत वार्ड चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ रहे और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार कर रहे पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले या पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झांसी में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक सतीश जतारिया को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
विज्ञापन