{"_id":"59fddda04f1c1b6d548bad82","slug":"bjp-declares-its-candidates-for-mayor-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने घोषित किए पांच मेयर प्रत्याशी, पुराने कार्यकर्ताओं को दिया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने घोषित किए पांच मेयर प्रत्याशी, पुराने कार्यकर्ताओं को दिया मौका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इतंजार के बाद भाजपा ने शनिवार रात 16 नगर निगमों में से पांच के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। ये सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में सीताराम जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के एजेंडे के केंद्र और पहली बार नगर निगम बनी अयोध्या से रिषिकेश उपाध्याय को महापौर पद का चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।
कानपुर से पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता और पार्षद रहीं प्रमिला पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ से पहले विधायक का चुनाव लड़ चुकीं और इस समय पार्टी उपाध्यक्ष कांता कर्दम को टिकट दिया गया है। आगरा में पार्टी ने अपने सह कोषाध्यक्ष और संगठन के पुराने कार्यकर्ता नवीन जैन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने यह जानकारी दी है।
उम्मीद है कि शेष स्थानों के महापौर पद के उम्मीदवारों की घोषणा भी रविवार को कर दी जाएगी। उधर, भाजपा की नगर निगमों के महापौर और पार्षदों की सूची को लेकर शनिवार को भी दिनभर कयास लगते रहे। कई बार अलग-अलग नाम चर्चा में आए और कुछ देर बाद गायब हो गए।
विज्ञापन
कई नाम सोशल मीडिया पर भी चलते रहे, पर पार्टी की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। इस बीच, भाजपा मुख्यालय पर भी प्रत्याशियों के नाम जानने की उत्सुकता को लेकर कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगी रही। खासतौर से लखनऊ की सूची को लेकर तमाम कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे, पर पार्टी ने रात तक पत्ते बंद ही रखे।

दो ब्राह्मण, दो वैश्य व एक दलित
पांच प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को संतुलित बनाए रखने का संदेश देने की कोशिश की है। महापौर के पांच उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण, दो वैश्य और एक दलित वर्ग का है। इससे संकेत मिलता है कि शेष उम्मीदवारों के चयन में भी भाजपा अपने समीकरणों का ध्यान रखेगी।