फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares its candidates for mayor post.

यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने घोषित किए पांच मेयर प्रत्याशी, पुराने कार्यकर्ताओं को दिया मौका

Sun, 05 Nov 2017 06:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Nov 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
BJP declares its candidates for mayor post.
लंबे इतंजार के बाद भाजपा ने शनिवार रात 16 नगर निगमों में से पांच के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। ये सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में सीताराम जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के एजेंडे के केंद्र और पहली बार नगर निगम बनी अयोध्या से रिषिकेश उपाध्याय को महापौर पद का चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर से पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता और पार्षद रहीं प्रमिला पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ से पहले विधायक का चुनाव लड़ चुकीं और इस समय पार्टी उपाध्यक्ष कांता कर्दम को टिकट दिया गया है। आगरा में पार्टी ने अपने सह कोषाध्यक्ष और संगठन के पुराने कार्यकर्ता नवीन जैन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि शेष स्थानों के महापौर पद के उम्मीदवारों की घोषणा भी रविवार को कर दी जाएगी। उधर, भाजपा की नगर निगमों के महापौर और पार्षदों की सूची को लेकर शनिवार को भी दिनभर कयास लगते रहे। कई बार अलग-अलग नाम चर्चा में आए और कुछ देर बाद गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई नाम सोशल मीडिया पर भी चलते रहे, पर पार्टी की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। इस बीच, भाजपा मुख्यालय पर भी प्रत्याशियों के नाम जानने की उत्सुकता को लेकर कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगी रही। खासतौर से लखनऊ की सूची को लेकर तमाम कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे, पर पार्टी ने रात तक पत्ते बंद ही रखे।

दो ब्राह्मण, दो वैश्य व एक दलित

BJP declares its candidates for mayor post.

पांच प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को संतुलित बनाए रखने का संदेश देने की कोशिश की है। महापौर के पांच उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण, दो वैश्य और एक दलित वर्ग का है। इससे संकेत मिलता है कि शेष उम्मीदवारों के चयन में भी भाजपा अपने समीकरणों का ध्यान रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed