{"_id":"64455dfea5a4eea25a01f573","slug":"bjp-declares-7-mayor-candidates-for-up-nikay-chunav-2023-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के साढ़े चार घंटे बाद ही अर्चना को भाजपा ने मेयर प्रत्याशी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के साढ़े चार घंटे बाद ही अर्चना को भाजपा ने मेयर प्रत्याशी बनाया
Sun, 23 Apr 2023 10:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:23 PM IST
सार
भाजपा ने सपा से आईं अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह सपा से भी मेयर प्रत्याशी थीं। इससे सपा को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अर्चना वर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने जिस अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से मेयर का प्रत्याशी बनाया था। वो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने भगवा पटका धारण करने के साढ़े चार घंटे बाद ही उन्हें शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर नगर निगम में पहली बार हो रहे मेयर चुनाव में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर की साख दांव पर है। खन्ना और राठौर के प्रयास से रविवार शाम ही सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल हुई।
भाजपा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि खरीद को लेकर विवादों में घिरे अयोध्या के निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काट दिया है। अयोध्या में तिवारी मंदिर के महंत गिरिशपति त्रिपाठी को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अयोध्या, कानपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ नगर निगम में महापौर प्रत्याशी रविवार रात घोषित किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के घोषित किए प्रत्याशी, मुस्लिम उम्मीदवारों को भी दिया टिकट
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा, सोमवार नामांकन का आखिरी दिन
महिला के लिए आरक्षित कानपुर नगर निगम में निवर्तमान महापौर प्रमिला पांडेय को प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। अनारक्षित अलीगढ़ नगर निगम में अलीगढ़ के प्रमुख उद्योगपति प्रशांत सिंघल को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत ने 2017 में भी महापौर टिकट की दावेदारी की थी।
महिला के लिए आरक्षित गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को प्रत्याशी बनाया है। अनारक्षित बरेली नगर निगम में निवर्तमान महापौर सतीश गौतम को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित मेरठ नगर निगम में पूर्व महापौर हरीकांत आहलूवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है।