फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares 364 members of its Prantiya Parishad.

भाजपा के प्रांतीय परिषद के 364 सदस्यों की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र देव का निर्वाचन तय

Mon, 13 Jan 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
BJP declares 364 members of its Prantiya Parishad.

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात प्रांतीय परिषद के 364 सदस्यों की घोषणा कर दी। इसी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कारण, प्रांतीय परिषद के सदस्य ही प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव करते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता होते हैं। प्रदेश में अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों का चुनाव होना है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16-17 जनवरी को प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र देव सिंह का निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल की ओर से घोषित प्रांतीय परिषद सदस्यों में पश्चिम क्षेत्र से 66, ब्रज से 61, कानपुर-बुंदेलखंड से 45, अवध से 74, काशी से 59, गोरखपुर से 59 सदस्यों की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवध में ये चुने गए प्रांतीय परिषद के सदस्य

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि लखनऊ महानगर में प्रदीप भार्गव, गोपाल अग्रवाल, मनोहर सिंह और विद्यासागर गुप्ता को प्रांतीय परिषद का सदस्य चुना गया है।

लखनऊ जिला में रीना चौधरी और चंद्रा यादव, बाराबंकी में हरगोविंद सिंह, राजरानी रावत, भगवंत लाल रावत, विनोद मिश्रा, हरनाम वर्मा, परमेंद्र विक्रम सिंह, अयोध्या में अवधेश पांडेय, राजू प्रियदर्शी व कमलाशंकर पांडेय परिषद सदस्य चुने गए हैं।

रायबरेली में एमडी पासी, दिलीप यादव, अजय त्रिपाठी, पशुपतिशंकर वाजपेयी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, बृजलाल पासी तथा अमेठी में चंद्रप्रकाश मिश्रा व तेजभान सिंह प्रांतीय परिषद सदस्य चुने गए हैं।

इन जिलों में चुने गए ये सदस्य

बलरामपुर में जगदंबा प्रसाद सोनकर, जनमेजय सिंह, विनय त्रिपाठी, अनूप चंद्र गुप्ता, गोंडा में बाबूलाल शास्त्री, अवधेश कुमार सिंह, मंजू सिंह, महेश नारायण तिवारी, मनोहर नाथ तिवारी, विन्देश्वरी प्रसाद सिंह व राजाबाबू गुप्ता, बहराइच में राम सुंदर चौधरी, प्रमोद आर्य, प्रज्ञा त्रिपाठी, मयंकर सिंह, त्रिपुरारीमणि त्रिपाठी, रामराज वर्मा, श्रावस्ती में हरीशचंद्र गुप्ता, शंकर दयाल पांडेय, अंबेडकर नगर में राम प्रकाश यादव, लीलावती वर्मा, धर्मराज निषाद, मनोज मिश्रा सदस्य चुने गए हैं।

सीतापुर में रामशरण रावत, मायादेवी, रामहेत भारती, राकेश सिंह, अंबरीश गुप्ता, केके त्रिवेदी, अजय कुमार गुप्ता, साकेत मिश्रा, वीरेंद्र पुरी, सुल्तानपुर में ऋषिकेश ओझा, अर्जुन सिंह, राजेंद्र चौधरी, करुणाशंकर द्विवेदी प्रांतीय परिषद सदस्य चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed