{"_id":"5f32596c94ea7051984dc098","slug":"bjp-declared-jai-prakash-nishad-candidate-for-rajyasabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, जय प्रकाश निषाद को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, जय प्रकाश निषाद को बनाया उम्मीदवार
Wed, 12 Aug 2020 11:21 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
जय प्रकाश निषाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने 24 अगस्त को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
बता दें समाजवादी पार्टी के नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद यूपी में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है जिसके लिए भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दें कि राज्यसभा की चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, उपचुनाव वाली सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार की जीत तय है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा किसको प्रत्याशी घोषित करेगी।
वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रदेश की राज्यसभा सीटों से दूसरे राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली भेजकर उनका राजनीतिक समायोजन किया जाता रहा है। इनमें मनोहर पर्रिकर और अरुण जेटली भी शामिल रहे। यूपी से अन्य राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और आंध्र प्रदेश के रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हाराव प्रमुख हैं।
विज्ञापन