फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP could not do well in muslim dominated areas in Lucknow.

Lucknow: मुस्लिम बहुल इलाकों में फीका रहा भगवा रंग, सात में से दो वार्डों में तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

Wed, 17 May 2023 09:04 AM IST
ishwar ashish अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 May 2023 09:04 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव में भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनी हो लेकिन सात वार्डों में इसके प्रत्याशी तीसरे या चौथे नंबर पर रहे। दो वार्डों में तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत ही जब्त हो गई।
 

विज्ञापन
BJP could not do well in muslim dominated areas in Lucknow.
- फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ नगर निगम के चुनाव में भले ही भाजपा ने रिकॉर्ड बनाए हों। मेयर की रिकॉर्ड वोटों से जीत से लेकर पहली बार सदन में 80 पार्षद पार्टी ने भेजे। इसके उलट शहर में मुस्लिम बहुल सात वार्डों में भाजपा का भगवा रंग नहीं चढ़ पाया। यहां दूसरे नंबर पर भी पार्टी के प्रत्याशी जगह नहीं पा सके। सात में से दो वार्डों में तो भाजपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

विज्ञापन


जिन 30 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी हारे हैं, उनमें चार निर्दलीय, एक बसपा, चार कांग्रेस, 21 सपा के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इनमें से भी 23 वार्डों में ही भाजपा ने दूसरे प्रत्याशियों को टक्कर दी और दूसरे स्थान पर रही है। सात वार्डों में सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम और निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। यहां भाजपा तीसरे या चौथे नंबर पर रही। अंबर गंज वार्ड में तो भाजपा प्रत्याशी अनीता यादव चौथे नंबर पर रहीं। उनको केवल 14.23 फीसदी वोट मिले हैं। ऐसे में उनकी जमानत भी जब्त हो गई। जमानत जब्त होने वाले दूसरे भाजपा प्रत्याशी मल्लाही टोला द्वितीय से दुर्गेश कुमार हैं। उनको भी कुल मतदान के केवल 10.7 फीसदी वोट ही मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब मिस्ड कॉल के जरिये घर-घर संपर्क करेगी भाजपा, प्रभावशाली परिवारों पर रहेगी नजर

मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक कन्हैया माधोपुर वार्ड में भाजपा के उदयचंद चौरसिया तीसरे नंबर पर रहे। उनको 2966 वोट मिले। जबकि, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी को 4068 वोट मिले। मल्लाही टोला द्वितीय में निर्दलीय प्रत्याशी को भी भाजपा से अधिक वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार को केवल 793 वोट मिले हैं। गोलागंज वार्ड में भाजपा के राकेश सिंह तीसरे नंबर पर रहे हैं। उनको 1119 वोट मिले। इसी तरह कदम रसूल वार्ड में भाजपा के आयुष तीसरे, अंबरगंज में भाजपा की अनीता यादव चौथे, कल्बे आबिद वार्ड में भाजपा के अब्बास जहीर तीसरे, कश्मीरी मोहल्ला से भाजपा के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे हैं। कल्बे आबिद वार्ड से मुस्लिम प्रत्याशी उतारना भी भाजपा को फायदा नहीं दिला पाया। यहां कांग्रेस के इफामुल्लाह फैज 3317 वोट पाकर जीते। वहीं निर्दलीय तनवीर हुसैन 2346 वोट पाए, जोकि दूसरे नंबर पर रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 1613 वोट मिले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होने से जरूर बच गई।

आम आदमी पार्टी ने यहां दी टक्कर
मुस्लिम बहुल गोलागंज वार्ड में सपा के मो. हलीम ने जीत दर्ज की है। उनको 1630 वोट मिले। यहां दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही है। यह अकेला ऐसा वार्ड है, जहां आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में लड़ती हुई दिखी। यहां आम आदमी पार्टी के मो. वसीम दूसरे नंबर पर रहे। उनको 1534 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को 1190 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी फैजान अली 667, बसपा के विद्यांशु चौबे 140 वोट पा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed