फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP continued suspense on nith Rajya sabha candidate.

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने नौवें प्रत्याशी पर बनाया सस्पेंस, नरेश अग्रवाल की दावेदारी मजबूत

Tue, 27 Oct 2020 10:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Oct 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
BJP continued suspense on nith Rajya sabha candidate.

भाजपा ने सोमवार को आठ उम्मीदवारों के नामों का घोषणा कर नौवें प्रत्याशी पर सस्पेंस बनाए रखा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर कोई बड़ा व्यापारी या पूंजीपति लड़ सकता है, जिसे भाजपा मौन समर्थन देगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए जातीय गणित और काडर के समायोजन का संदेश देने की कोशिश की है। उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण, दो ठाकुर, दो पिछड़े, एक एससी और एक सिख हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और नीरज शेखर को दूसरी बार यूपी से राज्यसभा भेजा जाएगा। पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, पूर्व डीजीपी पुलिस बृजलाल, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सिडको के अध्यक्ष बी एल वर्मा  और पूर्व प्रदेश मंत्री गीता शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


बसपा की ओर से दलित उम्मीदवार उतारने से भाजपा को अपनी रणनीति में परिवर्तन करना पड़ा। नौवें प्रत्याशी को लेकर नई दिल्ली में सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल और विराज गुप्ता के नाम पर मंथन हुआ। दोनों में नरेश अग्रवाल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में भाजपा के समर्थन में की थी वोटिंग

2018 के राज्यसभा चुनाव में नरेश अग्रवाल के बेटे एवं सपा से विधायक नितिन अग्रवाल ने भाजपा के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की थी। सूत्रों के मुताबिक यह भी संभव है कि नौवें उम्मीदवार को भाजपा टिकट न देकर केवल समर्थन से ही राज्यसभा जाने का मौका दे।

आज दाखिल करेंगे नामांकन
प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में पार्टी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधान भवन जाएंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed