फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp complains to ec against rahul gandhi

ईवीएम के करीब जाकर बुरे फंसे युवराज

Fri, 09 May 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 09 May 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
bjp complains to ec against rahul gandhi

अमेठी में मतदान के दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अति सक्रियता उन्हें महंगी पड़ सकती है, भाजपा ने राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है।

विज्ञापन


अमेठी मे मतदान के दिन ईवीएम मशीन के पास कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत चुनाव आयोग पहुंचा दी गई है। भाजपा ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का यह कदम अपराध की श्रेणी मे आता है।

उन्होंने कहा कि कानून किसी भी प्रत्याशी को ईवीएम मशीन के पास जाने की अनुमति तभी देता है, यदि वह उस क्षेत्र का मतदाता हो। इसके अलावा मतदान अधिकारी और मतदाता ही मतदान के दौरान मशीन के पास जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग को सौंपा पत्र

bjp complains to ec against rahul gandhi

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ईवीएम मशीन के पास जाकर कानून को तोड़ा है। इसलिए चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वेंकैया के नेतृत्व मे पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को इस मामले में शिकायती पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि अमेठी में मिल रही कड़ी चुनौती के कारण राहुल गांधी मतदान वाले दिन भी अमेठी में ही थे। इस दौरान उन्होने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

ट्विटर पर भी एक तस्वीर जारी हुई जिसमें राहुल गांधी एक ईवीएम मशीन के पास खड़े हैं।

कल हुए मतदान के दौरान राहुल ने जनता से कई बार उन्हें वोट देने की अपील भी की।

सुबह ही पहुंच गए थे राहुल

bjp complains to ec against rahul gandhi

राहुल गांधी कल मतदान के दिन सुबह ही अमेठी आ गए थे। अमेठी में इस बार राहुल गांधी के सामने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास हैं।

जहां कुमार विश्वास पिछले चार महीने से अमेठी में डेरा डाले हुए हैं वहीं स्मृति की उम्मीदवारी के बाद हुई मोदी की रैली से समी‌करण बदलते हुए‌ दिखाई दे रहे हैं।

जिसके कारण अब तक कांग्रेस का गढ़ रहा अमेठी में राहुल गांधी के हारने की भी चर्चा होने लगी है।

ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को शिकायत है कि चुनाव जीतने के दस साल बाद भी गांवों में नहीं आये, वहीं मोदी लहर के कारण युवा वोटर भी कांग्रेस से दूर जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed