{"_id":"e435e1eb13c471ce02dc04e281fa2664","slug":"bjp-comment-on-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में अड़ंगा, राहुल के लिए रेड कार्पेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में अड़ंगा, राहुल के लिए रेड कार्पेट
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सपा सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि सरकार ने राहुल की रैलियों के लिए रेड कार्पेट बिछाए है, पर नरेंद्र मोदी की रैलियों में अड़ंगा डाल रही है।
विज्ञापन
भाजपा व नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता ने सपा के लिए संकट खड़ा कर दिया है।
इसीलिए भाजपा से रैलियों के लिए तरह-तरह के कागज मांगे गए लेकिन राहुल गांधी की रैलियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की जरूरत तक नहीं समझी गई।
डॉ. मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव मुजफ्फरनगर दंगा को जातीय संघर्ष बताकर एक गंभीर मुद्दे को हास्यास्पद बना रहे हैं।
शिवपाल को यह बताना चाहिए कि जातीय संघर्ष क्या दंगा से बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि शिवपाल का मुजफ्फरनगर दौरा सद्भावना के बजाय एक पक्ष के प्रति दुर्भावना मिशन था।
विज्ञापन