{"_id":"0c6fd3052b6f93301fdaae48bb4a0f49","slug":"bjp-comment-on-letter-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ठी मामले में भाजपा ने उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्ठी मामले में भाजपा ने उठाया सवाल
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए बैठक बुलाने से जुड़े गृह विभाग के विवादित पत्र पर की जा रही कार्यवाही पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के विवादित अंश को सरकार टाइपिंग त्रुटि बता रही है जबकि वरिष्ठ मंत्री आजम खां सरकार के खिलाफ साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गृह विभाग से जारी यह पत्र किन-किन स्तर से होकर गुजरा और इतनी बड़ी गलती कैसी हुई, सरकार को यह सार्वजनिक करना चाहिए।
उन्होंने तत्कालीन गृह सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र के निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्र सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने उन्हें पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया और उसके एक दिन बाद निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
पाठक ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या एक दिन में ही मिश्र के खिलाफ जांच पूरी हो गई जो उन्हें निलंबित कर दिया गया, या किसी के दबाव में निलंबन का निर्णय लिया।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां