{"_id":"5007c6e196350a2dd83a6f72b34cff87","slug":"bjp-collecting-iron-from-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सपने के लिए गांव-गांव घूम रहे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सपने के लिए गांव-गांव घूम रहे भाजपाई
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार वल्लभ भाई पटेल की लौह प्रतिमा निर्माण के लिए भाजपा ने गांव-गांव लोहा जुटाने के अभियान को परवान चढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को यहां पार्टी की अवध क्षेत्र की बैठक में अभियान के जरिये घर-घर पहुंचने की योजना बनाई गई।
हर जिले में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए पांच दिसंबर तक बैठकें कर लेने का निर्देश दिया गया है। अभियान 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक चलेगा।
पढ़ें-काशी में मंदिर पर चुप्पी तोड़ेंगे नरेंद्र मोदी!
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार सरोवर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची लौह प्रतिमा निर्माण के लिए हर गांव से लोहा इकट्ठा कराने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इस प्रतिमा में हर गांव का लोहा और हर परिवार के खेत की मिट्टी लगनी है। उसी को एकत्र करने के लिए यह अभियान शुरू होने जा रहा है।
हालांकि, मोदी के फैसले के मुताबिक इस अभियान में भाजपा के झंडा, बैनर व पोस्टर नहीं लगने हैं लेकिन मंशा घर-घर पहुंचने की है।
अभियान शुरू होने से पहले 15 दिसंबर को सभी जिलों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा। इसमें समाज के हर वर्ग को शामिल करने की योजना बनाई गई है।
बैठक में जिलों के पदाधिकारियों को इस सिलसिले में तैयारियों की एक बार फिर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
यह भी हिदायत दी गई कि 15 दिसंबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ में सभी जगह ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने पर स्थानीय स्तर पर जो प्रयास करने की आवश्यकता हो उसे किया जाए।
साथ ही लोहा एकत्र करने का काम पूरा करने के लिए खाका खींच लिया जाए। इसकी जिम्मेदारी भी तय कर दी जाए।